नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ में रायगढ़ स्थित एनटीपीसी के 1,600 मेगावाट क्षमता के लारा सुपर ताप बिजली घर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री दूसरे चरण के तहत 1,600 मेगावाट के एक अन्य संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगे। बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संयंत्र का चरण-1 लगभग 15,800 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। परियोजना के दूसरे चरण का निर्माण पहले चरण की उपलब्ध जमीन पर किया जाएगा।
विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन की जरूरत नहीं होगी। दूसरे चरण में 15,530 करोड़ रुपये का निवेश होगा। मंत्रालय ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी, 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लारा सुपर ताप बिजली घर के चरण-1 (2×800 मेगावाट) का उद्घाटन करेंगे और चरण-2 (2×800 मेगावाट) की आधारशिला रखेंगे।
एनटीपीसी ने एक अन्य बयान में कहा कि राजस्थान के छत्तरगढ़ में उसकी इकाई एनटीपीसी आरईएल की पहली सौर परियोजना ने 21 फरवरी 2024 को 70 मेगावाट क्षमता के साथ वाणिज्यिक संचालन शुरू कर दिया। इसके साथ ही एनटीपीसी समूह की स्थापित क्षमता 73,958 मेगावाट पहुंच गई है।

More Stories
अमरनाथ यात्रा सुरक्षा पर बड़ा फोकस, नुनवान से पवित्र गुफा तक तैनात होंगी 4 विशेष टीमें
ISI समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर बड़ा एक्शन, पाकिस्तान बॉर्डर से दिल्ली तक नेटवर्क ध्वस्त
हिमाचल पंचायत चुनाव से पहले बसों पर टकराव: HRTC बोला- एडवांस पेमेंट दो, तभी मिलेंगी 400 बसें