भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्म-दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर मीडिया से चर्चा में कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को नेतृत्व प्रदान करने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी विश्व के महनीय नेता के रूप में स्थापित हुए हैं। उनकी दूरगामी नीतियों के परिणाम स्वरुप भारत विश्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक नए सशक्त और समृद्ध भारत की नींव रखी है।

More Stories
यूपी के सरकारी स्कूलों में अब ‘मस्ती की पाठशाला’, 22 अगस्त से शुरू होगा बैगलेस डे
मेरठ में योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, ड्रोन उड़ाता युवक पकड़ा
एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल संभालेंगे कमान