इंदौर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को इंदौर आएंगी। तीन दिन में इंदौर का उनका यह दूसरा दौरा है। कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका सुबह करीब 11.30 बजे इंदौर पहुंचेंगी। दोपहर 12 बजे मांगलिया में जनसभा को संबोधित करेंगी। यहां से खातेगांव के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगी।
वहां दोपहर दो बजे से सवा तीन बजे तक सभा संबोधित करने के बाद इंदौर लौटेंगी। शाम पांच बजे से छह बजे तक इंदौर के क्षेत्र क्रमांक एक में रोड शो में शामिल होंगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ भी उनके साथ होंगे। शाम को विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

More Stories
यूपी पंचायत चुनाव पर ब्रेक, OBC आयोग की रिपोर्ट तक इंतजार, हाईकोर्ट में योगी सरकार का बड़ा बयान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऊर्जा मंत्री तोमर के सुपुत्र रिपुदमन के विवाह समारोह में शामिल हुए वर-वधु को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह जिले के नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में होंगे शामिल