इंदौर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को इंदौर आएंगी। तीन दिन में इंदौर का उनका यह दूसरा दौरा है। कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका सुबह करीब 11.30 बजे इंदौर पहुंचेंगी। दोपहर 12 बजे मांगलिया में जनसभा को संबोधित करेंगी। यहां से खातेगांव के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगी।
वहां दोपहर दो बजे से सवा तीन बजे तक सभा संबोधित करने के बाद इंदौर लौटेंगी। शाम पांच बजे से छह बजे तक इंदौर के क्षेत्र क्रमांक एक में रोड शो में शामिल होंगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ भी उनके साथ होंगे। शाम को विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

More Stories
दतिया के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन
शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार