भोपाल
डीएसपी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है। पदोन्नति के आदेश का इंतजार पिछले डेढ़ महीने से हो रहा है। इस इंतजार में अब अफसरों का रिटायर होना शुरू हो गया है। एक अफसर हाल ही में रिटायर हो गए हैं। इंस्पेक्टर कॉडर से पदोन्नत होकर वर्ष 2013 में डीएसपी बने अफसरों को अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया जाना है।
इनमें से अधिकांश अफसरों की उम्र अब ऐसे दौर में आ गई है कि वे जल्द ही रिटायर हो सकते हैं। इस बैच के अफसरों के रिटायर होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में भोपाल में ग्रामीण आईजी के यहां पर पदस्थ गोविंद बिहारी रावत 31 मई को रिटायर हो गए। इस बैच के कई अफसर इसी साल अपनी उम्र के 62 साल पूरे हर रहे हैं। यानि इस साल इस बैच के कई अन्य अफसर भी रिटायर होने वाले हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में वन टाईम प्रमोशन उपनिरीक्षकर संवर्ग के अफसरों को मिला था। इस प्रमोशन के जरिए वे निरीक्षक से डीएसपी बन गए थे। अब इन अफसरों को डीएसपी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया जाना है। इनकी डीपीसी अप्रैल में हो चुकी है। जिसमें 32 अफसरों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करना है। इस संबंध में आदेश की प्रतिक्षा में अफसर हैं।

More Stories
इंदौर में सरकारी जमीन पर कब्जाधारियों का खुलेगा संपत्तिकर खाता, टैक्स वसूली के प्रस्ताव पर मचा विवाद
Ladli Behna Yojana: 19 अगस्त को खाते में आएंगे ₹1,750, मैहर से CM मोहन यादव जारी करेंगे 39वीं किस्त
Jabalpur-Mumbai Expressway: अब सिर्फ 10 घंटे में मुंबई पहुंचेंगे, 200 KM घटेगी दूरी; सफर में होगी 8-10 घंटे की बचत