रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 जनवरी को दंतेवाड़ा, सुकमा और कोण्डागांव के दौरे पर रहेंगे
विभिन्न विकास कार्याें का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कोण्डागांव में रोड शो में होंगे शामिल
रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 जनवरी सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली, सुकमा एवं कोण्डागांव के दौरे पर रहेंगेे। मुख्यमंत्री इस दौरान तीनों जिलों में वृहद पैमाने पर विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 13 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से सुबह 10.05 बजे हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली जाएंगे और वहां पूर्वान्ह 11.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.40 बजे सुकमा जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और वहां मिनीस्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात अपरान्ह 3 बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां रोड शो में शामिल होने के पश्चात स्टेडियम ग्राउंड विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव से शाम 5.15 बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर लौट आएंगे।

More Stories
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री