ग्वालियर
ग्वालियर में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। डबरा में किसान नेता राजेंद्र सिंह राणा के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। साथ ही शव को नाले में फेक दिया है। वहीं, पुलिस को शव रामगढ़ स्थित नाले में पड़ा मिला था। उसकी पहचान किसान नेता राजेंद्र राणा के बेटे धर्मवीर जाट के रूप में हुई। हत्या की सूचना पर ग्रामीण एसपी निरंजन शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि धर्मवीर जाट ने लव मैरिज की थी। यह पूरा मामला डबरा सिटी थाना क्षेत्र का है।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और बताया कि धर्मवीर की गोली मारकर हत्या की गई और शव को नाले में फेंक दिया गया।बता दें कि धर्मवीर जाट ने लव मैरिज की थी, यह घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है

More Stories
जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83% घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत
ग्राम अखड़ार में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
यूपी में 50 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, टॉप 5% छात्राओं की तैयार हो रही सूची