मुंबई
क्या कोंकणा सेन शर्मा, अमोल पाराशर को डेट कर रही हैं? पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं, जिन्हें अब एक्ट्रेस के पूर्व पति और एक्टर रणवीर शौरी ने भी इनडायरेक्टली कन्फर्म कर दिया है। रणवीर शौरी ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिससे इशारा मिल रहा है कि कोंकणा सेन और अमोल पाराशर के बीच कुछ चल रहा है। कोंकणा के फैंस उस वक्त हैरान रह गए, जब अचानक ही ऐसी खबरें आने लगीं कि एक्ट्रेस अमोल पाराशर को गुपचुप डेट कर रही हैं।
हाल ही एक X पर एक पैरोडी अकाउंट से एक ट्वीट किया गया। राजनेताओं और अन्य हस्तियों पर कटाक्ष करने के लिए मशहूर इस अकाउंट पर लिखा गया कि कोंकणा सेन शर्मा ने मोदी भक्त रणवीर शौरी को छोड़कर सेक्युलर अमोल पाराशर को डेट करने का सबसे अच्छा फैसला लिया।

More Stories
ऑस्कर के ऑफिशियल पेज पर छाए दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर, पोस्ट में दिया खास संदेश
‘बचपन से मुझे लड़कियों वाले शौक थे…’ ट्रांस एक्टर और मॉडल एला वर्मा ने बयां किया अपना दर्द
सलमान-अर्पिता के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन ने खींचा ध्यान, दीवार पर ‘द लास्ट सपर’ देख फैंस बोले- ‘सेक्युलरिज्म अल्ट्रा प्रो मैक्स’