गौरेला पेण्ड्रा मरवाही,
पेण्ड्रा विकासखण्ड के कुदरी गांव की 40 वर्षीय महिला श्रीमती रश्मि पुरी महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से बहुत खुश हैं। उन्हें हर महिने एक-एक हजार रूपए मिल रहा है। इस राशि का उपयोग रश्मि अपने लिए चुड़ी, बिंदी, श्रृंगार का समान खरीदने और घरेलू खर्च में करती है। उनके तीन पुत्र है, सभी पढ़ाई कर रहें हैं। पति श्री उत्तम दास ग्राम कोटवार हैं। रश्मि पुरी महिला स्व सहायता समूह की सदस्य हैं, जो कि राशन दुकान चलाती हैं। महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। हर महीने एक हजार रूपए मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी किसानों की सहारा, अब 24 घंटे में हो रहा समस्याओं का समाधान
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय