मुंबई
नेटफ्लिक्स पर एक और धासूं वेब सीरीज आने वाली है। इस फिल्म में करिश्मा कपूर के साथ कई बड़े सितारें नजर आएंगे। मर्डर मुबारक की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये वेब सीरीज अनुजा चौहान की फेमस किताब क्लब यू टू डेथ पर आधारित है। बता दें, करिश्मा कपूर इस वेब सीरीज में 22 साल बाद एक्टप संजय कपूर के साथ काम करने जा रही हैं।
कॉमेडी मर्डर मुबारक में पंकज त्रिपाठी जैसे बड़े कलाकार भी हैं वहीं, इसमें सारा अली खान, विजय वर्मा, डिम्पल कपाड़िया, टिस्का चोपड़ा, सुहेल नैयर अहम किरदार में होंगे। ये एक तरह की सस्पेंस , क्राइम और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज है। इसकी नेटफ्लिक्स पर रिलीज डेट सामने आ गई हैं। मर्डर मुबारक नेटफ्लिक्स पर 15 मार्च को रिलीज की जाएगी। वेब सीरीज मर्डर मुबारक में पंकज त्रिपाठी पुलिस डिटेक्टव का रोल अदा कर रहे हैं। कहानी में एक कत्ल के 7 संदिग्ध हैं और हर एक किरदार कहानी में सस्पेंस बढ़ाता नजर आएगा।

More Stories
डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का IMPPA को दो टूक जवाब, बोले- यह हमारा निजी मामला
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भड़के कृष्णा अभिषेक, बोले- घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए
‘ब्रा पहनकर बैठ गई…’ कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़के लोग, भाई के सामने पहनावे पर उठाए सवाल