रांची
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाया। उन्होंने 77 गेंद में 100 रन की पारी खेली। रांची में पहले वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ सस्ते में पवेलियन लौट गए थे और इस वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि दूसरे मैच में पहली ही गेंद पर आउट होने से बचने के बाद गायकवाड़ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और शतक लगाया। ऋतुराज अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले वनडे में 14 गेंद में 8 रन बनाए थे। स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 156 गेंद में 195 रन जोड़े। ऋतुराज गायकवाड़ 83 गेंद में 105 रन बनाकर मार्को यान्सेन का शिकार बने। गायकवाड़ ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और दो छक्के लगाए।

More Stories
FIFA World Cup 2026: USA का धमाका, पराग्वे को 4-1 से रौंदा, बालोगुन ने दागे दो गोल
इंग्लैंड ने रचा इतिहास, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; डैनी वायट का शतक
आज धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे, रोहित शर्मा की फिटनेस पर सबकी नजर