अमरपाटन क्षेत्र के समग्र विकास के लिये कोई कसर छोड़ी नहीं जायेगी
भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल के प्रयासों से बाणसागर बाँध परियोजना के आरवीसी एवं एलवीसी स्लूस गेट और रेडियल गेटों के पानी रिसाव को रोकने के लिये राज्य शासन ने 26 करोड़ 62 लाख रूपये की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अमरपाटन क्षेत्र की 3 सड़कों के निर्माण के लिये करीब 8 करोड़ 58 लाख रूपये की मंजूरी दी गई है।
राज्य शासन की स्थाई समिति की 250वीं बैठक में इन सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। राज्य मंत्री श्री पटेल ने बताया कि सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के समग्र विकास के लिये कोई कसर छोड़ी नहीं जायेगी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे कराये जायेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में इन कार्यों की माँग लंबे समय से की जा रही थी।

More Stories
इंदौर के पद्मश्री भैरूसिंह चौहान को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, ‘कबीर वाणी’ को मिला राष्ट्रीय गौरव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा मंथन, नितिन नवीन ने संभाला प्रत्याशी चयन का जिम्मा
उज्जैन के सतीश दवे को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, पांच दशक की रंगयात्रा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार