धार
यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को उत्कृष्ट विद्यालय में यातायात विभाग द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की समझाइश दी गई। इस दौरान सीएसपी देवेंद्र धुर्वे ने विद्यार्थियों को कहा कि आपको हमेशा यातायात नियमों का पालन करना है। 18 साल की उम्र होने पर ही वाहन चलाना है।
हमेशा अपने बड़ों को भी नियमों को पालन करने की समझाइश दे। उन्हें बताएं कि दोपहिया वाहन अगर चला रहे तो बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाए। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क हादसे में हो रही मौत के मामले में धार जिला नंबर वन है। हमें दुर्घटना में कमी लाने के लिए हमेशा यातायात नियमों का पालन करना है।

More Stories
राज्य सरकार शासकीय संस्थानों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
लखपति दीदी सुमा उइके : संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी
खंडवा वाणिज्यकर कार्यालय में भीषण आग, छुट्टी के दिन जले अहम दस्तावेज़