भोपाल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष्य में आज भोपाल के बोट क्लब में शाम 5.30 बजे "साड़ी वॉकेथॉन" का आयोजन किया जा रहा है। इस वॉकेथॉन में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ मेकिंग परिधान फैमिली, सर्वश्रेष्ठ परिधान, सर्वश्रेष्ठ मेचिंग परिधान और सर्वश्रेष्ठ मेचिंग समूह (20 की संख्या में) को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। कार्यक्रम का आयोजन हस्तशिल्प एवं हथकरघा विभाग, मृगनयनी, पर्यटन, नगर निगम, महिला बाल विकास, जिला प्रशासन तथा लॉयन्स क्लब एवं रोटरी क्लब के सहयोग से किया जा रहा है।

More Stories
लघु उद्योग निगम के क्रियाकलापों को व्यापक स्वरूप देकर व्यवसाय और मुनाफा बढ़ाएं : मंत्री काश्यप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर पहुंचकर देवास हादसे के घायलों से की भेंट
इंदौर में खतरनाक बसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 11 बसें जब्त और कई पर जुर्माना