रायपुर
पिछले 21 महीने से कोल घोटाले में जेल में बंद पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया को एसीबी ने एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। इस बार आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया। एसीबी ने सौम्या को आज विशेष न्यायालय में पेश किया।
जहां से सौम्या को 10 दिन की रिमांड पर ब्यूरो को सौंप दिया गया। बीते जुलाई में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर सौम्या और उनके परिजनों के नाम की 50 से अधिक अचल संपत्तियां अटैच की थी। सौम्या की चार से अधिक जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है।

More Stories
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय