बालोद
जिले से चाकूबाजी की वारदात सामने आई है. दल्लीराजहरा से डौंडीलौहारा के मड़ई मेला देखने पहुंचे कांग्रेस पार्षद समेत 2 लोगों पर चाकू से हमला हो गया. घायलों को गले और सिर पर गंभीर चोट आई है, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है.
जानकारी के मुताबिक, दल्लीराजहरा से 6 युवक मड़ई मेला देखने के लिए सोमवार को डौंडीलोहारा गए हुए थे. इस दौरान युवकों की दूसरे गुट से किसी बात पर बहस हो गई. अचानक भरे मेले में आरोपियों ने युवकों पर चाकू से वार कर दिया. हमले में दल्लीराजहरा के वार्ड 16 पार्षद पावेंद्र कोडप्पा और एक अन्य घायल हो गया. उन्हें पेट, गले और सिर पर गंभीर चोट आई है.
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. वहीं चाकूबाजी की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल
नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन: खाद्य एवं औषधि विभाग की छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार
समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री