मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म देवा 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम लाइव सत्र में अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ के बारे में बताया। उन्होंने कहा, मेरी अगली एक्शन थ्रिलर देवा में कई एक्शन सीक्वेंस हैं। देवा विशाल फिल्म है, और मैं इसमें एक बहुत कठिन किरदार निभा रहा हूं।
देवा 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म देवा में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े की अहम भूमिका है। देवा ,जी स्टूडियो और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित और रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में शाहिद पुलिस आॅफसिर की भूमिका में हैं।

More Stories
इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ की कमाई
अक्षय कुमार शूटिंग पर हेलीकॉप्टर से जाते थे, फराह खान ने सुनाया मजेदार किस्सा
अली फजल की ‘राख’ की तारीफ में करण जौहर बोले- देखने के बाद सदमे में चला गया