मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार वालों के साथ केदारनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ का दर्शन किया। अक्षय तृतीया के मौके पर शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ बाबा भोलेनाथ की शरण में केदारनाथ पहुंची थीं। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले ही दिन शिल्पा शेट्टी ने भोलेनाथ के दर्शन किये। केदारनाथ से शिल्पा शेट्टी और उनकी फैमिली की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी, मां और बहन शमिता शेट्टी के साथ केदारनाथ धाम पहुंची थीं। वायरल वीडियो में शिल्पा शेट्टी, माथे पर चंदन, आंखों पर चश्मा और चेहरे पर बड़ी-सी स्माइल के साथ बेटी शमिशा को गोद में उठाए अपनी मां और बहन शमिता शेट्टी के साथ पोज करती दिख रही हैं। शिल्पा शेट्टी और उनकी फैमिली की यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।शिल्पा शेट्टी केदारनाथ धाम से पहले अपनी मां और बहन के साथ कामाख्या मंदिर गई थीं।

More Stories
यश की ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 6 दिन में वर्ल्डवाइड 304 करोड़ पार
ऑस्कर के ऑफिशियल पेज पर छाए दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर, पोस्ट में दिया खास संदेश
‘बचपन से मुझे लड़कियों वाले शौक थे…’ ट्रांस एक्टर और मॉडल एला वर्मा ने बयां किया अपना दर्द