मुंबई
गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘मछरी मारे ओढ़निया से’ रिलीज हो गया है। ‘मछरी मारे ओढ़निया’ गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में माही श्रीवास्तव अपनी सहेलियों से अपने मजनुआ की खूब तारीफ खूब कर रही हैं और उसकी मछली मारने की कला का भर भर के बखान करते हुए वह कहती है कि चार चार किलो के चार गो गरइया जाके पकड़ेला पनिये से, हमर मजमुआ रोजे मछरिया लावेला छान के ओढ़निये से. . वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘मछरी मारे ओढ़निया से’ के निमार्ता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को शिवानी सिंह ने गाया है। इस गाने को आशुतोष तिवारी एवं अनीश ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा हैं। वीडियो डायरेक्टर विझेल, कोरियोग्राफर साहिल राज, डीओपी राजन वर्मा हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

More Stories
सलमान-अर्पिता के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन ने खींचा ध्यान, दीवार पर ‘द लास्ट सपर’ देख फैंस बोले- ‘सेक्युलरिज्म अल्ट्रा प्रो मैक्स’
‘टॉक्सिक’ का दूसरे दिन भी जलवा, 2 बजे तक 5.25 करोड़ की कमाई; 100 करोड़ पार कुल कलेक्शन
26 साल बड़े बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन्स पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मर्यादा…