नीलबड़ रोड स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर देर रात कर्मचारियों से मारपीट
पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
आई20 कार से आए बदमाशों पर लूट की नीयत से पहुंचने का आरोप
भोपाल
राजधानी भोपाल के नीलबड़ रोड स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच आई20 कार में सवार कुछ बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना में दो कर्मचारियों को चोटें भी आई हैं।
पेट्रोल पंप प्रबंधन के अनुसार, बदमाश लूट की नीयत से पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। घटना के बाद पेट्रोल पंप मैनेजर ने तत्काल डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। उनका आरोप है कि उन्हें जवाब मिला कि पुलिस सुबह आएगी।घटना की पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

More Stories
MP Police Recruitment 2026: पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर होगी भर्ती, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला
यूपी में टीबी को लेकर अलर्ट, आधी आबादी में हो सकता है सुप्त संक्रमण
भोजशाला विवाद: दो नए वैकल्पिक स्थल तैयार, मस्जिद पक्ष बोला- 500 मीटर दूर नहीं पढ़ेंगे नमाज