रायपुर
राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है। डॉ. सलीम राज ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। आप सभी के समर्थन और विश्वास के लिए मैं सदैव कृतज्ञ रहूंगा। आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से हम छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
सलीम राज ने साय सरकार का जताया आभार
सलीम राज को जैसे ही कैबिनेट मंत्री पद का दर्जा मिला। वह इस खबर से खुश हो गए। उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और साय सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ” छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में मुझे कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आभार जताता हूं। इसेक अलावा बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

More Stories
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल
जगदलपुर में स्कूल बसों की जांच में 44 वाहन मिले गायब, अब होगी सख्त कार्रवाई
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी हॉर्नबिल सफारी