भोपाल
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में नया उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है। प्रदेश सरकार हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और शुभ स्वास्थ्य की प्रार्थना की है।

More Stories
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प
जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी