रायपुर
राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन ने उत्कल दिवस के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर परिसर, गायत्री नगर में जगन्नाथ सेवा समिति तथा उत्कल सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती हरिचंदन ने महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और उपस्थित जनों को उत्कल दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने जगन्नाथ सेवा समिति के इस पुनीत पहल की सराहना भी की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सेवा प्रदान करने वाले डॉक्टरों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि उत्कल दिवस के अवसर पर आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा के विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर में प्रमुख रूप से स्त्री रोग, किडनी, मेडिसिन विभाग, दंत, अस्थि तथा नाक, कान, गला सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टर नि:शुल्क परीक्षण व परामर्श दे रहे हैं। इस अवसर पर जगन्नाथ सेवा समिति के पुरंदर मिश्रा तथा उत्कल सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. के. के. भोई ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का ज्यादा से ज्यादा लोगों से लाभ उठाने का अनुरोध किया।

More Stories
मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बलरामपुर में बुलडोजर एक्शन, 23 अवैध मकान ढहाए; 7 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त
सेजबहार फेस-1 कॉलोनी की भूमि से अतिक्रमण हटाया, अवैध सड़क निर्माण पर मंडल की कार्रवाई