इंदौर
शंकर नगर (खजराना) निवासी एक महिला ने पति शाहनवाज, ससुर सलीम पटेल और देवर सोहेल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने 14 वर्षीय बच्चे की जबरदस्ती खतना करवा दी। उससे कुरान पढ़ने के लिए कहा। हिंदू धर्म छोड़कर मुसलमान बनने की धमकियां दी। दरअसल, महिला की यह दूसरी शादी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की पटेल नगर निवासी शाहनवाज खान से दूसरी शादी हुई है। पहले पति से एक बेटी और बेटा है। आरोपी ने श्याम पटेल बनकर महिला से शादी की थी। एक दिन फोन पर उसकी बहन ने बात करते हुए सुना, तो असलियत का पता चला।
पीड़िता मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज करवा चुकी है। गुरुवार रात उसने एक और एफआइआर दर्ज करवाई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी हिंदू संतान के साथ शाहनवाज ने ज्यादती की है। उसको मुसलमान बनाने के लिए जबरदस्ती खतना करवी दिया।

More Stories
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर मेहरबान मानसून, 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल
सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस एवं ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश