मुंबई
शेयर बाजार में आज यानी 24 जनवरी को शुरूआती गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 689.76 (+0.98%) अंक की तेजी के साथ 71,060.31 वहीं निफ्टी में 215.15 (1.01%) अंकों की बढ़त के साथ 21,453.95 के स्तर पर बंद हुआ। जी के शेयर में आज 6% की तेजी है। सोनी के साथ मर्जर कैंसिल होने के कारण कल इसमें 30% की गिरावट आई थी। सरकारी बैंकिंग, फार्मा, FMGC और मेटल सेक्टर में तगड़ी खरीदारी दर्ज की गई। निफ्टी में हिंडाल्को और डॉ रेड्डीज करी 4 फीसदी उछलकर टॉप गेनर है।
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 23 जनवरी को गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,053 अंक की गिरावट के साथ 70,370 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 333 अंक की गिरावट रही। ये 21,238 के स्तर पर बंद हुआ था। जी-सोनी की मर्जर डील कैंसिल होने के बाद आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 30% की गिरावट रही। ये 70.50 रुपए (30.47%) की गिरावट के साथ 160.90 रुपए पर बंद हुआ था।

More Stories
Apple Pay India Launch: सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है एंट्री, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं
LIC के बाद अब इन कंपनियों पर सरकार की नजर, हिस्सेदारी बिक्री से मिल सकता है कमाई का मौका
हर महीने ₹5,000 निवेश करने हैं? FD, RD या SIP—कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न, जानें पूरा हिसाब