गरियाबंद
सिटी कोतवाली थाना इलाके के दर्रीपारा में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में खून से सनी लाश मिली है. मृतक की पहचान जयलाल निषाद के रूप में हुई है. सिर में चोट के निशान मिले हैं. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही डीएसपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. स्थानीय लोगों ने नशे में विवाद के कारण घटना की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, घर में आज सुबह संदिग्ध परिस्थिति में युवक की खून से लथपथ लाश मिली. मृतक जयलाल निषाद (35 साल) के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. डीएसपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव भी जांच के लिए घटनास्थल का निरीक्षण. फिलहाल हत्या के कारणों को जानने पुलिस जांच जारी है. स्थानीय लोगों ने नशे में विवाद के कारण घटना की आशंका जताई है. पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है.

More Stories
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री