रीवा
पुष्पराज नगर में रहने वाले तरूण एवं उनका परिवार प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन पाकर बहुत खुश है। तरूण ने बताया कि कभी चूल्हे एवं कोयले की सिगड़ी में खाना बनाते समय उसकी पत्नी को धुआ के कारण बहुत अधिक कष्ट होता था कभी-कभी तो ऐसा लगता था कि धुएं से कही पत्नी की आंखें ही खराब न हो जायें। तरूण ने बताया कि बारिश में तो चूल्हे से खाना बनाना और भी मुश्किल काम था इसका मुख्य कारण था कि बारिश के मौसम में लकड़ी गीली मिलने के कारण जलती ही नहीं थी।
लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण मैं गैस कनेक्शन खरीदने में असमर्थ था। इससे चूल्हे में ही खाना बनाना मजबूरी थी। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा उज्जवला गैस कनेक्शन योजना प्रारंभ की गयी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण मुझे भी नया गैस कनेक्शन मिला। गैस कनेक्शन पाकर मैं और मेरा परिवार बहुत खुश हुए। गैस कनेक्शन घर में होने पर चूल्हे से खाना बनाने की मजबूरी समाप्त हो गयी।
तरूण ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान से उसे 35 किलो खाद्यान्न मिलता है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत 35 किलो खाद्यान्न मिलने से सरलता के साथ जीवन यापन हो जाता है। आर्थिक अभाव के कारण खाद्यान्न खरीदने में सक्षम नहीं था। खाद्य सुरक्षा योजना से खाद्यान्न मिलने के कारण आसानी से जीवन यापन हो जाता है। तरूण ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को साधुवाद दिया।

More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण, योगी सरकार ने तेज की तैयारी
स्मार्ट क्लासरूम से सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान
योगी सरकार में निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी, 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन