डिंडौरी
डिंडौरी उपसंचालक कृषि एवं विकासखंड स्तरीय दल के द्वारा विकासखंड शहपुरा के खाद बीज एवं कीटनाशी आदि कृषि आदान विक्रय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी, बिल बुक, रेट एवं स्टॉक प्रदर्शन बोर्ड, भंडारित आदान सामग्री की जांच की गई। जिसमे स्टॉक पंजी को नियम अनुसार संधारित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी के साथ ही 32 लीटर/कि.ग्रा. कीटनाशी/फफुदनाशी की जब्ती बनाकर विक्रय प्रतिबंध किया गया। संबंधित को स्टॉक में आदान सामग्री के भंडारण एवं वितरण को इंद्राज करने हेतु निर्देशित किया गया है।

More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण, योगी सरकार ने तेज की तैयारी
स्मार्ट क्लासरूम से सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान
योगी सरकार में निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी, 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन