अनूपपुर
सड़क दुर्घटना एवं दुर्घटना में मृत्यु चिंता का विषय है वर्ष 2024 में हमारे जिले में कुल 324 एक्सीडेंट हुए, जिसमें 372 लोग घायल और 168 लोगों की एक्सीडेंट में मृत्यु हुई । जिसे दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसमें यह लक्ष्य रखा गया है कि इस समय अवधि में एक्सीडेंट की दर शून्य करने सभी जरूरी प्रयास पुलिस द्वारा किए जाएंगे।
चिन्हित ब्लैक स्पॉट में आवश्यक सुधार कार्य करवाए जाएंगे। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की सघन चेकिंग की जाकर कार्यवाही की जाएगी।
अभियान के प्रथम दिन जिला क्षेत्र अंतर्गत नहीं घटित हुआ एक्सीडेंट
27 दिसंबर को जिले के किसी भी रोड पर एक्सीडेंट होने की घटना घटित नहीं हुई ट्रैफिक पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा इस दिशा में प्रतिदिन कार्रवाई की जाएगी तथा की गई कार्यवाही से मीडिया को अवगत करवाया जाएगा।

More Stories
यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार की सख्ती, तकनीकी निगरानी से 756 करोड़ रुपये की वसूली
भारत के GenZ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बढ़ाया देश का गौरव विश्वास कैलाश सारंग
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिंगरौली में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई