रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने मुलाकात की और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि दर्शिका का विमोचन किया। राज्यपाल ने कुलपति चंदेल से कहा कि कृषि दर्शिका में राज्य के भौगोलिक दशा के अनुरुप फसलों के संबंध में और अधिक तथ्यों को शामिल करें, ताकि प्रदेश के किसानों को और अधिक लाभ मिले। इस अवसर पर डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. एस.एस. टूटेजा, डॉ. बी.पी. कतलाम एवं सुशील कुमार उपस्थित थे।

More Stories
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय