भोपाल
मध्य प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को सर्दी का असर कम होने के बाद शुक्रवार को मंदसौर, रतलाम, बड़वानी सहित कई जिलों में वर्षा हुई। साथ ही, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह 8.30 बजे तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बादल बने रहने के कारण पूरे प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।
उधर अलग-अलग बनी मौसम प्रणालियों के असर से इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में शुक्रवार को वर्षा भी हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। रविवार के बाद मौसम साफ होने से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

More Stories
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुखों की बैठक “परिवर्तन के प्रेरक के रूप में गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकी”
अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स वैश्विक मानचित्र में स्थापित करेगा नई पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
₹83 करोड़ खर्च के बाद भी नहीं बदली तस्वीर, इंदौर जिला अस्पताल पर अब भी ‘रेफरल अस्पताल’ का दाग