रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यालयमंडलम के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने मुलाकात कर माताश्रीछत्तीसगढवंदना की प्रति भेंट की। डॉ. शर्मा ने बताया की माताश्री छत्तीसगढ वंदना की रचना उन्होंने संस्कृत भाषा में की है। इसमें 5 श्लोकों के माध्यम से छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना की गई है।
जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी की समस्त गुणों का बखान किया गया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. शर्मा के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्यालय मंडलम रायपुर के सहायक संचालक श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू भी मौजूद थे।

More Stories
नक्सल मुक्त इलाकों में विकास को रफ्तार: ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ से जनजातीय उत्थान को मिलेगा बढ़ावा
नारी शक्ति वंदन के संकल्प को मिला महिलाओं का व्यापक समर्थन
CM साय से मिली मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, विधानसभा में ऐतिहासिक सत्र सुनने पहुंची थी