रायगढ़
रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन की शुरूआत हनुमान चालीसा का पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत एवं स्कूल मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम उपस्थित थे। लोकगायक दिलीप षडंगी ने अपनी टीम के साथ हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी, महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की थाप के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन की शुरूआत रामायण की विविधरंगी प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुआ। पहली प्रस्तुति झारखंड से आए कलाकारों के दल ने अरण्यकांड पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सीता हरण प्रसंग और राम द्वारा शबरी के झूठे बेर खाने के प्रसंग का प्रस्तुतिकरण किया। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से आए कलाकार दल ने अरण्यकांड पर जीवंत प्रस्तुति दी। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने उस दृश्य को दर्शकों के समक्ष जीवंत कर दिया जब दंडकारण्य में राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे।
असम के परफोर्मिंग आर्ट्स कॉलेज डिब्रूगढ़ के कलाकारों द्वारा अरण्य कांड की प्रस्तुति दी जा रही है। जिसमें रावण द्वारा सीताहरण प्रसंग, जटायु प्रसंग और राम द्वारा वन-वन भटकने के प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।

More Stories
मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने हज कमेटी कार्यालय में किया ध्वजारोहण
नगरी में विधायक अंबिका मरकाम ने फहराया तिरंगा, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
Independence Day 2026: CM विष्णु देव साय ने दिया संदेश, विकास और सुशासन पर रहा जोर