सूरजपुर
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कलेक्टर ने गणेश चतुर्थी का अवकाश रद्द कर दिया है. कलेक्टर एस जयवर्धन ने आदेश जारी कर 27 अगस्त यानि गणेश चतुर्थी को पूर्व में घोषित अवकाश को रद्द कर दिया है. साथ ही तीन सितंबर को मनाए जाने वाले करमा जिसे ढोल ग्यारस भी कहा जाता है को स्थानीय अवकाश घोषित किया है.
बता दें कि इससे पहले सरकार ने नवरात्रि महाअष्टमी का अवकाश निरस्त किया था और उसके बदले नुआखाई को स्थानीय अवकाश घोषित किया है. 30 सितंबर महाअष्टमी के बदले 28 अगस्त को नुआखाई (ऋषि पंचमी) के मौके पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है.

More Stories
e-KYC जरूरी: अब 3 महीने का राशन एक साथ मिलेगा, दुकानों पर जारी प्रक्रिया
सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Sachin Tendulkar बदलेंगे Bastar की पहचान, ‘मैदान कप’ में हजारों बच्चे दिखाएंगे दम