बिलासपुर
सिरगिट्टी क्षेत्र के महिमा नगर में रहने वाली रेलवेकर्मी के सूने मकान में धावा बोलकर चोरों ने जेवर और लैपटाप पार कर दिए। ड्यूटी से लौटकर महिला कर्मी ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सिरगिट्टी क्षेत्र के महिमा नगर में रहने वाली कुमारी एन गायत्री बेहरानी रेलवे कर्मी हैं। उनकी ड्यूटी रायपुर में है। वे 27 मार्च की शाम ड्यूटी पर रायपुर गई थी। इसके बाद वे रायपुर में ही रह रही थी। वे 11 अप्रैल की शाम करीब सात बजे अपने घर पर आई।
दरवाजा खोलकर वे अंदर गई तो कमरे में सामान बिखरा हुआ था। किचन की खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने रेलवे कर्मी के सूने मकान से चांदी के जेवर, टीवी, लैपटाप और बर्तन पार कर दिया था। उन्होंने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

More Stories
बस्तर की ग्रामीण महिलाओं ने रक्षाबंधन पर बिखेरी अपनी हुनर
सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
आजीविका डबरी और नवा तरिया से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रहा नया आधार