राजनांदगांव
विधानसभा चुनाव के लिये बुधवार को कांग्रेस के चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए दलेश्वर साहू ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए श्रीमती हर्षिता बघेल और खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री भोला राम साहू ने अपना नामांकन दाखिल किया।कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित अनेक बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी साहू ने नामांकन भरा।

More Stories
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा