![](https://swarajkhabar.com/wp-content/uploads/2024/05/doob2.jpg)
विजयनगरम
आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिले के जगराम डैम में नहाते समय तीन किशोरों के डूबने का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने विजयनगरम के उप-मंडल पुलिस अधिकारी आर गोविंद राव के हवाले से यह जानकारी दी है। राव के मुताबिक, सभी किशोर चेक डैम में तैरने गए थे और गलती से डूब गए।
सभी किशोरों के शव बरामद
उन्होंने कहा कि जब बच्चे डूबने लगे थे तो दो अन्य भी उसको बचाने के लिए कूद पड़े। हालांकि, दोनों को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह भी डूब गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी किशोरों के शव बरामद कर लिए गए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए विजयनगरम के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। इस हादसे के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।
More Stories
नवी मुंबई में 3 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका, JCB से हटाया जा रहा है मलबा
महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक ने होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान
पहले घसीटा, फिर चाकू से किए वार… PG में घुसकर लड़की पर जानलेवा हमला