ग्वालियर
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट जाने से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि झांसी रोड़ थाना क्षेत्र में ग्वालियर-झांसी राजमार्ग पर सिथौली में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में कार चालक संजय धाकड़ (24) तथा विवेक जोशी (22),ऋतिक मांझी (22) की मौत हो गई, जबकि अंकित और मोहित घायल हो गए। यह पांचों मित्र कार से शिवपुरी लिंक रोड स्थित सांतऊ गांव की शीतला माता मंदिर के दर्शन करने गए थे, जहाँ से लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

More Stories
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
डीजीपी कैलाश मकवाणा से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ निरीक्षक योगेन्द्र साहू ने की सौजन्य भेंट