बुलंदशहर
पुलिसिंग में सुधार के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने 12 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है और 13 के तबादले किए हैं। दो क्लर्क के भी तबादले किए गए हैं। थाना डिबाई के कांस्टेबल मोहित सांगवान, थाना पहासू के कांस्टेबल मनोज कुमार व कृष्णकांत, थाना अहमदगढ़ के कांस्टेबल सोहन सिंह, थाना शिकारपुर के कांस्टेबल सहेद्र सिंह और थाना सिकंदराबाद के कांस्टेबल रमन खोखर को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि कोतवाली खुर्जा नगर से हैड कांस्टेबल कुणाल पांचाल, हैड कांस्टेबल अखिलेश यादव, हैड कांस्टेबल अल्ला राजी व हैड कांस्टेबल संदीप कुमार, थाना अहमदगढ़ से हैड कांस्टेबल वकील अहमद और थाना सिकंदराबाद से हैड कांस्टेबल संजीव कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।
तबादले वालों में थाना सिकंदराबाद से कांस्टेबल कपिल बैंसला को थाना अनूपशहर, हैड कांस्टेबल सतीश कुमार को थाना जहांगीरपुर, हैड कांस्टेबल विपिन जावला को थाना नरसेना, हैड कांस्टेबल नीरज राठी को थाना पहासू एवं हैड कांस्टेबल राजन भडाना को थाना छतारी भेजा गया है।
थाना गुलावठी से हैड कांस्टेबल अरूण कुमार को थाना छतारी, विजय कुमार को थाना अहार, कुलदीप को थाना नरसेना, नरेंद्र कुमार को थाना रामघाट एवं कांस्टेबल विपिन कुमार को थाना नरौरा भेजा गया है। नगर कोतवाली के कांस्टेबल प्रिंस कुमार को थाना डिबाई, कांस्टेबल मंदीप कुमार को थाना पहासू, हैड कांस्टेबल विपिन कुमार को थाना अहमदगढ़, कांस्टेबल क्लर्क हरेंद्र कुमार को थाना नरसेना और थाना नरसेना से हैड कांस्टेबल अमरजीत सिंह को थाना अरनियां भेजा गया है।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन