रायपुर
कार्तिक मास की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है। कल मंगलवार को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी,इसलिए इस साल 12 नवंबर को तुलसी विवाह किया जाएगा। इसकी बहुत मान्यता है। ऐसा माना जाता है कि देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह करने से जीवन में फैली नकारात्मकता दूर हो जाती है। इन दिन विवाह समेत सारे शुभ कार्य प्रारंभ हो जायेंगे। दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा के बीच यह त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है,कुछ लोग इसे छोटी दीवाली भी कहते हैं। इस दिन विशेष के लिए गन्ना का काफी महत्व रहता है,हर चौक चौराहों पर इसकी बिक्री हो रही है। इसी से विवाह का मंडप सजाया जाता है। अन्य पूजन सामग्रियों का बाजार भी शहर में आज से सज गया है।
किस शुभ मुहूर्त में करें तुलसी विवाह-
*तुलसी विवाह का आयोजन द्वादशी तिथि पर करना चाहिए
* 12 नवंबर की शाम को द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी।
* 12 या 13 नवंबर को कभी तुलसी विवाह किया जा सकता है।
* 12 नवंबर शाम 4 बजकर 6 मिनट पर द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी।
* 13 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक द्वादशी तिथि रहेगी।

More Stories
CM साय आज रहेंगे एक्शन मोड में, शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे, उच्च शिक्षा मंत्री की भी अहम बैठक
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति
रायपुर : रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय