पिथौरागढ़
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ है। पुल के पास से सीधे करीब 300 मीटर नीचे खाई में वाहन गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों के घायल होने की खबर है।
पिथौरागढ़ SP रेखा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुवानी कस्बे में सुनी पुल के पास 13 लोगों को ले जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और राहत एवं बचाव दलों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को समय पर उचित और निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।

More Stories
Meta ने पीएम मोदी की पोस्ट हटाने पर मांगी माफी, कहा- तकनीकी खराबी की वजह से हुई थी गलती
‘बिना समय बर्बाद किए…’ पूर्व IPS किरण बेदी ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कही बड़ी बात
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू, फ्लैश फ्लड का अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद