शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में गर्मी की वजह से गर्रा नदी में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों में दो सगे और एक चचेरा भाई था। बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कांट थाना क्षेत्र के गांव परसनिया के रहने वाले राकेश के बेटे शिवम (10) और हरेंद्र (आठ) अपने चचेरे भाई शेषपाल (12) के साथ शनिवार सुबह करीब 11 बजे गर्रा नदी में नहाने के लिए गए थे।
सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में पड़ने वाली गर्रा नदी में नहाते समय तीनों बच्चे डूब गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तैराकों की मदद से करीब तीन घंटे बाद बमुश्किल बच्चों को बाहर निकाला जा सका।
तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
UP Board का बड़ा फैसला, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द; यहां देखें पूरी लिस्ट
जनजातीय महासम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, बोलीं- अध्यात्म, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण से बनेगा विकसित भारत
राम मंदिर ट्रस्ट को चंदा खर्च का ब्यौरा देने का लीगल नोटिस जारी