भोपाल
जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से संसद भवन में सौजन्य भेंट की। मंत्री डॉ. शाह ने केंद्रीय मंत्री शाह को मध्यप्रदेश में जनजातीय वर्ग एवं विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह के कल्याण के लिये राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं प्रगतिशील प्रयासों की जानकारी दी। भेंट के दौरान मंत्री डॉ. शाह ने केंद्रीय बजट में देश के जनजातीय वर्ग के समग्र विकास के लिये प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की घोषणा करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का प्रदेश की जनता की ओर से आभार भी जताया।

More Stories
अगली पैदाइश में भी सपा सरकार नहीं बनेगी’… अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- ‘जमीन पर निकलकर देखो PDA की हकीकत’
कम वर्षा की स्थिति में प्रत्येक जिले में आवश्यक तैयारी रखी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर अंडरग्राउंड मेट्रो में बड़ी तैयारी, ‘क्षिप्रा’ और ‘नर्मदा’ TBM एयरपोर्ट से BSF परिसर तक बनाएंगी सुरंग