स्वराज ख़बर

आज की ताज़ा ख़बर

विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन देखकर भावुक हुईं तृषा, शेयर किया रिएक्शन

अभिनेता से नेता बने सीएम विजय की आखिरी फिल्म " जन नायगन" सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म देखकर फैन्स की एक्साइटमेंट थमने का नाम नहीं ले रही है. तृषा कृष्णन ने भी विजय की आखिरी फिल्म "जना नायगन" देखकर अपनी पहली प्रतिक्रिया शेयर की है.

क्या बोलीं तृषा
तृषा अपने दोस्तों के साथ विजय की फिल्म "जन नायगन" का फर्स्ट डे फर्स्ट डे शो देखने पहुंचीं. दोस्तों ने कार में तृषा के साथ एक सेल्फी शेयर कर फिल्म की तारीफ की. तृषा की दोस्त ने लिखा- एक आखिरी बार. एक आखिरी नृत्य, जो पागलपन था वो " जना नायगन" था. तृषा ने सिंपल जींस और सफेद टी-शर्ट का कॉम्बिनेशन पहना था और राउंड-फ्रेम वाले सनग्लासेस और मिनिमल ज्वैलरी से अपना लुक कंप्लीट किया.

तृषा के अलावा उनकी मां उमा कृष्णन ने भी विजय की फिल्म देखी और इसका रिव्यू किया. ANI से बात करते हुए उमा ने कहा,  हमने अच्छा समय बिताया. हमें फिल्म बहुत पसंद आई. मुझे दुख है कि ये उनकी आखिरी फिल्म है. हमें उनकी बहुत याद आएगी. उमा और तृषा की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन
"जन नायगन" सर्टिफिकेट विवाद के बाद 6 महीने की देरी से दर्शकों के सामने आई. विजय के फैंस ने रिलीज को त्योहार जैसा सेलिब्रेट किया. Sacnilk के अनुसार, फिल्म की वर्ल्डवाइड ओपनिंग कमाई 78.27 करोड़ रुपये रही. वहीं घरेलू मार्केट में जन नायगन की नेट कमाई 41 करोड़ रही.

सीएम बनने से पहले थलपति विजय बेहतरीन कलाकार रहे हैं. तमिल सिनेमा में उनकी फिल्में करोड़ों की कमाई करती थीं. उनकी फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता रहा है. अब सीएम बनने के बाद विजय सिनेमा से दूरी बना चुके हैं. पर्दे पर उनकी कमी खलने वाली है.