इंदौर
मामूली कहासुनी के बाद इंदौर में महिला की पिटाई करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपितों का पुलिस ने जुलूस निकाला। दोनों से उसी स्थान पर उठक बैठक लगवाई, जहां उन्होंने महिला को पीटा था। आरोपित कान पकड़कर महिला से माफी मांगते रहे।
मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र की मथुरा कालोनी का है। किराए का मकान देखने गई साहिबा की दो युवकों ने पिटाई कर दी थी। साहिबा को आरोपितों ने थप्पड़ मारे थे। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने समझौता करवाकर रवाना कर दिया। पूरी घटना का वीडियो जारी हुआ तो डीसीपी जोन-1 आदित्य मिश्रा ने एक्शन लिया।
डीसीपी ने तुरंत करवाई गिरफ्तारी
डीसीपी ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवाया और कहा कि घटना शर्मसार करने वाली है। उन्होंने दोनों आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी करवाई। गुरुवार को पुलिस आरोपित बिट्टू पुत्र हाफिज और उसके भाई छोटू को हथकड़ी लगाकर उसी स्थान पर ले गई। महिला से सामना हुआ तो आरोपितों ने कान पकड़कर माफी मांगी। टीआइ के मुताबिक, साहिबा की आरोपितों की मां से कहासुनी हुई थी।

More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण, योगी सरकार ने तेज की तैयारी
स्मार्ट क्लासरूम से सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान
योगी सरकार में निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी, 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन