स्टॉकहोम
दो अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को वर्ष 2024 का चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान हुआ है। इन दोनों वैज्ञानिकों ने माइक्रो RNA की खोज की थी। पुरस्कार देने वाली संस्था ने सोमवार को बताया कि वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन ने माइक्रो आरएनए की खोज और जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2024 का नोबेल पुरस्कार जीता है।
चिकित्सा क्षेत्र के लिए नोबेल विजेताओं का चयन स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट मेडिकल यूनिवर्सिटी की नोबेल असेंबली द्वारा किया जाता है। विजेताओं को 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($1.1 मिलियन) की पुरस्कार राशि दी जाती है। नोबेल असेंबली ने कहा कि दोनों वैज्ञानिकों की खोज "जीवों के विकास और कार्य करने के तरीके के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है।"

More Stories
किंग ऑफ द नॉर्थ’ की धमाकेदार जीत से ब्रिटेन की सियासत में भूचाल, क्या Keir Starmer की कुर्सी खतरे में?
सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, 71% इजरायलियों को ट्रंप पर नहीं भरोसा; जंग में जीत को लेकर भी संशय
ईरान डील पर बनती बात बिगड़ी! वेंस की पहल पर इजरायल ने लगाया ब्रेक, लेबनान में 16 की मौत