डिंडौरी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत आज कलेक्टर कार्यालय परिसर से दो पहिया वाहन रैली निकाली गई। उक्त रैली कलेक्टर कार्यालय परिसर से समनापुर तिराहा, पुरानी डिंडौरी तिराहा, मुख्य बस स्टैण्ड होते हुए और कॉलेज तिराहा से पुनः कलेक्टर कार्यालय परिसर में रैली का समापन हुआ। मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत उक्त वाहन रैली में अधिकारी-कर्मचारियों सहित आमजनों ने बढचढ कर भाग लिया। रैली निकालकर सभी मतदाताओं को वोट देने और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का संदेश दिया गया है।

More Stories
बरगी बांध के गेट कभी भी खुल सकते हैं, अलर्ट जारी! 420.15 मीटर पहुंचा जलस्तर; नर्मदा घाटों पर बढ़ेगा पानी
कृषि विस्तार अधिकारियों की कलमबंद हड़ताल शुरू, खेतों तक पहुंचने वाली सेवाओं पर असर की आशंका
बाबा धाम के लिए बिलासपुर से श्रद्धालु हुए रवाना