उज्जैन
भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री एवं उत्तरप्रदेश चंदौली से सांसद महेंद्रनाथ पाण्डे गुरुवार को श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में सम्मिलित हुए। उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन किए और उसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन भी किया।
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित नवनीत गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे आज बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के साथ ही भगवान का पूजन अर्चन करने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने भस्म आरती में बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और उसके बाद गर्भगृह के बाहर चांदी द्वारा से भगवान का पूजन अर्चन भी किया। इस दौरान पांडे भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए।

More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण, योगी सरकार ने तेज की तैयारी
स्मार्ट क्लासरूम से सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान
योगी सरकार में निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी, 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन