मुंबई
बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन व एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के लाखों दीवाने हैं। उनकी हर तस्वीर सामने आते ही वायरल हो जाती है। उर्वशी अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह लाखों रुपए की ड्रेसेज और बैग्स को लेकर सुर्खियां बंटोरती रहती हैं। वहीं अब उन्होंने अपने जन्मदिन पर 24 कैरेट गोल्ड का केक काटकर लोगों को दंग कर दिया है। खुद उर्वशी ने ये तस्वीरें शेयर की हैं।
दरअसल, उर्वशी ने रविवार को अपना 30वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने रैपर यो यो हनी सिंह के साथ अपने बर्थडे का केट काटा। अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री ने रैपर यो यो हनी सिंह द्वारा उपहार में दिया गया 24 कैरेट गोल्ड का केक काटकर अपना खास दिन मनाया। यो यो हनी सिंह के साथ केक काटते हुए एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "#Birthday #BirthdayGirl #24CARATREALGOLDCAKE #लवडोज 2 सेट पर बर्थडे सेलिब्रेशन। मेरी यात्रा की टेपेस्ट्री में यो यो हनी सिंह को धन्यवाद, आपकी उपस्थिति मेरे लिए यादगार है। आपके अथक प्रयासों ने मेरे करियर में एक शानदार अध्याय तैयार किया है। आपके लिए मेरी भावनाओं की गहराई को दिखाने में शब्द लड़खड़ा रहे हैं। 24 कैरेट गोल्ड के इस केक को देखने के बाद लोगों का दिमाग घूम गया है। वह कमेंट बॉक्स में इसकी कीमत को लेकर बात कर रहे हैं। लोग उर्वशी को प्रिंसेज बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस केक की एक बाइट चखने की ख्वाहिश जता रहे हैं।
उर्वशी और हनी अपने दूसरे सहयोग, ‘सेकेंड डोज’ और ‘विग्डियन हीरयान’ पर काम कर रहे हैं। दोनों ने इससे पहले यो यो हनी सिंह के इंटरनेशनल वीडियो एल्बम 'लव डोज' में साथ काम किया था, जो 2014 में रिलीज हुआ था। उर्वशी के पास अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम 3’, बॉबी देओल, दुलकीर सलमान, नंदामुरी बालकृष्ण के साथ ‘एनबीके109’ और सनी देओल और संजय दत्त के साथ ‘बाप’ (हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ‘एक्सपेंडेबल्स’ का रीमेक) जैसे प्रोजेक्ट हैं। इसके अलावा उर्वशी आगामी फिल्म ‘जेएनयू’ में नजर आएंगी। जहां वह ‘जलेबी’ फेम जेसन डेरुलो के साथ एक म्यूजिक वीडियो के अलावा एक कॉलेज नेता की भूमिका भी निभा रही हैं।

More Stories
‘धुरंधर’ को टक्कर देने आई पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ पहले दिन ही फ्लॉप, बिके सिर्फ 22 टिकट
कृष्णावतारम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई, पहले हफ्ते में दर्शकों ने किया जमकर प्यार
Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही मोहनलाल की फिल्म ने मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई