भोपाल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत रात दिग्विजय सिंह के गढ़ राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गुजारी। इस अभियान के तहत वे गुरुवार दोपहर से यहां के आवन गांव में हैं। वे सुबह उठे और योगा किया। इसके बाद उन्होंने लोगों के साथ मिलकर मंदिर में साफ-सफाई की, दुकान पर जाकर चाय भी और यूपीआई के माध्यम से चाय का भुगतान किया।
शुक्रवार की सुबह शर्मा ने आवन गांव में स्थित आचार्य वाचस्पति शुक्ल संस्कृत वेद विद्यालय में योग किया। योग करने के बाद वे गांव के हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने हाथ में झाडू थामी और यहां की साफ-सफाई में जुट गए। मंदिर की सफाई करने के बाद वे बाजार में निकले और अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चाय की दुकान पर पहुंचे। यहां पर उन्होेंने ग्रामीण से चाय पर चर्चा की। इस दौरान गांव वालों ने ही उन्हें दोनों ही सरकारों की कई योजनाएं गिना दी, जिसका वे लाभ ले रहे हैं। शर्मा ने भी ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। वीडी शर्मा के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष धमेंद्र सिंह सिकरवार सहित भाजपा के अन्य नेता भी यहां पर मौजूद थे।

More Stories
योगी सरकार में बदली प्रदेश की बिजली व्यवस्था की तस्वीर, रिकॉर्ड आपूर्ति और उत्पादन से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर भव्य गेट कॉम्प्लेक्स तैयार
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देता रहेगा यूपीः मुख्यमंत्री